मुरैना जिले के अहरौली गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के दौरान अचानक मंदिर की पटिया टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर बच्चियों की जान चली गई।

हादसे के समय मंदिर के ऊपर निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसी दौरान पटिया कमजोर होकर भरभराकर गिर पड़ी। घटना में चार महिलाएं और कुछ अन्य बच्चियां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुंगावली से गौड़ समाज के लोग अहरौली गांव के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए थे। प्रसाद चढ़ाने के बाद लोग मंदिर परिसर में ही मौजूद थे, तभी यह भयावह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई

No WhatsApp Number Found!
WhatsApp us