Home » Uncategorized » Mp:मंदिर की पटिया टूटने से तीन मासूम बच्चियों की मौत, चार महिलाएं गंभीर घायल; प्रसाद चढ़ाने के दौरान हादसा

Mp:मंदिर की पटिया टूटने से तीन मासूम बच्चियों की मौत, चार महिलाएं गंभीर घायल; प्रसाद चढ़ाने के दौरान हादसा

Facebook
X
WhatsApp

मुरैना जिले के अहरौली गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के दौरान अचानक मंदिर की पटिया टूटकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर बच्चियों की जान चली गई।

Trending Videos

हादसे के समय मंदिर के ऊपर निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि उसी दौरान पटिया कमजोर होकर भरभराकर गिर पड़ी। घटना में चार महिलाएं और कुछ अन्य बच्चियां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

पढे़ं: धार में परीक्षा से पहले अपराध का रास्ता: दो नाबालिग छात्र बाइक चोरी गिरोह में निकले सक्रिय, पुलिस ने धर दबोचा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मुंगावली से गौड़ समाज के लोग अहरौली गांव के मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए थे। प्रसाद चढ़ाने के बाद लोग मंदिर परिसर में ही मौजूद थे, तभी यह भयावह हादसा हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *